![]() |
Free Android Apps |
Best Android Apps :
हेलो दोस्तों
आज में आपको दो ऐसी आप्लिकेशन के बारे में बताऊंगा जो आपको हररोज काम आने वाली है।
और आप उस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके अपना महत्वपूर्ण और विशेष काम समयसर बिना भूले
पूर्ण कर सकते है। और वह भी फ्री में सैफ और सिक्योर से आप इस एप्लीकेशन को अपने एंड्राइड
फोन में चला पाएंगे। -
तो चलिए उस
महत्वपूर्ण दो एप्लीकेशन के बारे में जानते है।
1. Pinnit :
तो दोस्तों
यह एप्लीकेशन की साइज 2 Mb के आसपास है। यानि बहुत ही कम जगह रोकती है। और यह एप्लीकेशन
भारत में विकसित की गयी है। आप सरल अपने मोबाइल फोन में Google Play Store में जा कर
सरल तरीके से इनस्टॉल करके इस्तेमाल कर सकते है। यह एप्लीकेशन आपको बहुत काम आने वाली
है। अगर आप अपना महत्वपूर्ण या विशेष काम आपको करना है। और आप भूल ना जाये इसीलिए आप
इसमें नोट रख कर उस काम के बारे में लेबल रख कर जिस समय पर कार्य करना है उस समय पर
आप समय सेट करके रखना है। और उसका समय होते ही आपके मोबाइल फोन में नोटिफिकेशन के जरिये
आपको याद दिला देगी और आप समयसर आप अपना महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकोगे।
मतलब के यह
एप्लीकेशन आपको कोई महत्वपूर्ण काम के बारे में नोटिफिकेशन के जरिये याद दिलाएगी। इसके
लिए आपको इस एप्लीकेशन में नोट का लेबल और समय सेव करके रखना है। तभी वह समय पर नोटिफाई
करेगा। और जब काम पूर्ण हो जाये तब एप्लीकेशन में नॉट भी मिटा देनी है।
2. NotiEasy :
दोस्तों इस
एप्लीकेशन की साइज 8 Mb तक की है। यह एप्लीकेशन वियेतनाम में विकसित हुई है। यह एप्लीकेशन
का काम यह है की मान लीजिए के आपके मोबाइल फोन में बहुत सारी नोटिफिकेशन आ गई है और
आप उसे देखते ही परेशान हो कर नोटिफिकेशन के चले जाने वाला क्लियर ऑल कर देते है। और
उसमे आपको कई बार जरुरी नोटिफिकेशन भी चली जाती है। तो यह NotiEasy एप्लीकेशन आपके
नोटिफ़िकेशन को सेव कर देती है। आपको देखना है की क्लियर ऑल करने के बाद कौन-कौन सी नोटिफिकेशन आई थी...? वह देखने के लिए
इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है। और अपना जरुरी होने वाला नोटिफिकेशन से काम पूरा
कर सकते है।
इस एप्लीकेशन
में आप किसी फालतू की नोटिफिकेशन को भी ब्लॉक कर सकते है। और अपने आप को काम में डिस्टर्ब
किये बिना समयसर पूर्ण कर सकते है। -
तो दोस्तों
आशा रखता हूँ की यह जानकारी आपको कहीं ना कहीं काम आएगी और साथ में पसंद आई होगी।
Best Free Android Apps Note :
दोस्तों आप
कोई भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते है तो उससे सावधानी बरते कयोंकि, कई तरह की एप्लीकेशन
है जो हमारे और किसी के लिए भी सही नहीं है। आप कोई भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे
हो तो हमेशा ध्यान रखे की कही आपके महत्वपूर्ण Data तो नहीं चोरी हो रही है ना
...? उसके बारे में जान पिछान करके ही कोई भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहिए वरना
आपको बर्बाद भी कर सकती है।
इसी लिए में
आपको यही कहूंगा की आप सिर्फ और सिर्फ Google Play Store और Trusted website से उपलब्ध
एप्लीकेशन का ही इस्तेमाल करे। और किसी वेबसाइट पर जा कर कोई भी एप्लीकेशन इस्तेमाल
ना करे। और आपके कोम्पुटर में सॉफ्टवेयर भी सैफ और सिक्योर होना चाहिए उसको भी जांच
कर ले की हमारा कम्प्यूटर और फाइल-डॉक्यूमेंट सैफ तो है...? उसकी जांच अवश्य करले।
आपको कोई एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर सही नहीं लग रही तो आप उसे तुरंत डिलीट कर दे।
अगर आपको
कोई भी शंका है और किसी मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में जानना है या कोई कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
के बारे में जानना है तो मुझे आप Contact Us में लिख कर मुझे शेर कर सकते है। में
उसकी जानकारियां आपके तक पहुंचाने की कोशिश अवश्य करूँगा।
आपका धन्यवाद...।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें
Please do not enter any spam link in the comment box.